MUZAFFARPUR का 3 लाख का इनामी कुख्यात चुन्नू ठाकुर हथियार के साथ गिरफ्तार, 32 मामले हैं दर्ज

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बगहा पुलिस और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टॉप 10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल और 3 लाख का इनामी और कई कांडों का वांछित कुख्यात अपराधी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात की निशानदेही पर इसके घर में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, ज्वेलरी और नगद के अलावे विभिन्न बैंकों के पासबुक, एटीएम, प्रॉपर्टी के कागजात समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें- BJP का तेजस्वी से सवाल, ‘दीपक लालटेन की लौ कैसे बन गई, जानना चाहता है बिहार’

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि टॉप 10 अपराधी में शामिल चुन्नू ठाकुर 3 लाख रुपए का इनामी कुख्यात है। इसके ऊपर हत्या समेत कई जघन्य अपराध समेत 32 मामले दर्ज है। छापेमारी के क्रम में बरामद डॉक्यूमेंट के आधार पर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की गई है जिसकी जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। इसकी गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण में आसानी होगी।

MUZAFFARPUR से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...