इंडिया गठबंधन का ARA लोकसभा स्तरीय हुआ कार्यकर्ता कन्वेंशन, जिला से लेकर बूथ तक एक हो कर लड़ेंगे चुनाव

आरा: इंडिया गठबंधन का ARA लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन चंदवा के ग्रीन रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के जिला, प्रखण्ड सहित प्रमुख नेता शामिल हुए। जिसमे लोकतंत्र – संविधान को खत्म करने वाले भाजपा के खिलाफ जिला से लेकर बूथ तक एक हो कर चुनाव लड़ने पर रणनीति बनी। कन्वेंशन की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष बीरबल यादव, और संचालन भाकपा माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंहने किया। धन्यवाद ज्ञापन पीरो के पूर्वप विधयापक चंद्रदीप सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश पहुंचे सुशील मोदी से मिलने, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

सम्मलेन को करने वालों में मुख्य वक्ता भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल, ऐपवा सचिव मीना तिवारी, महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, शिवप्रकाश रंजन, राजू यादव, शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी, जगदीशपुर के विधायक राम विष्णु सिंह लोहिया, संदेश के विधायक किरण देवी, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, मुकेश यादव, अजय सिंह, आशा देवी, मनोज सिंह, सिराज अंसारी, रामबाबू पासवान, आलोक रंजन, कयामुद्दीन अंसारी, शैलेन्द्र राम, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, शिवकेश्वर राय, उत्तम प्रसाद, श्रीधर तिवारी थे। कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता कुणाल ने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नही है। नरेंद्र मोदी 400 के पार का नारा दे रहें हैं और उनके मंत्री यह बता रहे हैं कि यह इसलिये जिससे संविधान में ज्यादा से ज्यादा अपने हिसाब से बदलाव किया जा सके।

यह भी पढ़ें- BJP का तेजस्वी से सवाल, ‘दीपक लालटेन की लौ कैसे बन गई, जानना चाहता है बिहार’

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी भाजपा के इस खतरनाक इरादे को समझ चुका है इसलिए उसने वीवीपैट को संपूर्ण वेरिफाई करने की बात की है ताकि ईवीएम के जरिये की जा रही गड़बड़ी को रोका जा सके, जिससे वोटर सन्तुष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड घोटालों का भंडार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि यह संविधान विरोधी काम है। मोदी जी बोल रहे हैं कि जो लोग इसका विरोध कर रहें हैं उन्हें पछताना पड़ेगा। क्या यह उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट को दी गई धमकी नही है? हमारी पार्टी इलेक्ट्रोल बॉन्ड का जवाब 20 रुपये के कूपन से देगी। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पर भारी हमला है। अगर चुनाव में विपक्ष ना हो तो कैसा चुनाव? बीजेपी चाहती हैं कि यह चुनाव हम अकेले लड़े, लेकिन जनता समझ गई है। वह अपने रोजगार, महंगाई, आर्थिक संकट, सुरक्षा, के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है दूसरी तरफ देश की सपूर्ण जनता है। इस लिए लोकतंत्र – संविधान को खत्म करने वाले मोदी को धूल चटाओ, इंडिया गठबंधन को विजयी बनाओ।

यह भी पढ़ें- राजद नेता संजय यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन किया BJP

कन्वेंशन को संबोधित करते हुए राहुल तिवारी ने कहा कि दस साल हमारे संसद पंचवर्षीय व्यक्ति बने हुए हैं। वे पांच वर्ष में एकबार जनता के बीच आते हैं । उन्हें जनता के दुख – सुख से कोई लेनादेना नही है। जबकि हमारे प्रत्याशी किसान – मजदूरों के सवाल पर हमेशा संघर्ष करते नजर आते हैं। रामविष्णु सिंह लोहिया ने कहा कि मोदी अबतक सबसे छूट बोलने वाले प्रधानमंत्री हैं। देश को बचाने के लिए सबकोएकजुत हो कर लड़ना पड़ेगा। अजय सिंह ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर लग कर लड़ना होगा। बीजेपी जुमले – झूठों की पार्टी है। मनोज सिंह ने कहा कि आप को तय करना है कि हस्तिनापुर के गद्दी पर गरीबो की आदमी बैठेगा की अडानी – अम्बानी का।

यह भी पढ़ें- BAGAHA में तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए भाजपा नेता दीपक यादव, मिला टिकट

रामबाबू पासवान ने कहा कि यह चुनाव तय करेगा की अगला चुनाव होगा कि नही, जनता के अधिकार बच्चे गया कि नही। इस लिए इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए एक हो कर लगना होगा। अशोक यादव ने कहा कि 2 लाख निषाद समाज लोकतंत्र संविधान बचाने के लिए एक हैं और इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती के साथ है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में तानाशाही हारेगीं और जनता के सावल संसद में गूंजेगी। आज पिपक्ष के नेताओं को जेल भेज ना मोदी को महंगा पड़ेगा

ARA से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARA

ARA
ARA
ARA
ARA

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...