भारी मात्रा में नगद रुपए व जेवरात के साथ एक गिरफ्तार

अररिया : अररिया-फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 लाख 66 हजार 730 रुपए नगद और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ हिरासत में लिया है। सोमवार के शाम सुभाष चौक पर पुलिस की ओर से वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में झोला लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोक कर जब उनके झोले की तलाशी ली तो झोले में से 22 लाख 66 जाकर 730 रुपए और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात मिले हैं। इस बात की जानकारी फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दी है।

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार का रहने वाला गौतम स्वर्णकार पिता स्व. सुदन स्वर्णकार है। डेढ़ किलो चांदी के जेवरात की कीमत करीबन डेढ़ लाख रुपए बताई जाती है। उन्होंने बताया कि एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एफएसटी और फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पैदल ही झोला लेकर गुजरने पर पुलिस को शक हुआ और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके झोले से भारी मात्रा में नगद रुपए के साथ जेवरात मिले। फारबिसगंज एसडीपीओ ने बताया कि वाहनों के जांच में एफएसटी के अलावे फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, एसआई रंजन कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर अररिया में पुलिस और सीआईएसएफ ने किया फ्लैग मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...