बंगाल के व्यवसायी का पोकलेन मशीन गायब, थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने से किया इंकार

पीड़ित व्यवसायी ने सिटी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

धनबाद : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी व्यवसायी संजीत ठाकुर की हुंडई पोकलेन मशीन धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के निर्मला अस्पताल के निकट से पिछले दिनों गायब हो गयी. पीड़ित व्यवसायी के अनुसार रंजीत नामक एक शख्स ने उसे ईंट भट्ठे में चलवाने के लिए मंगवाया था. पोकलेन गायब होने के बाद उक्त शख्स ने फोन स्विच ऑफ कर दिया.

खुद को ठगे जाने का एहसास होने पर व्यवसायी ऑपरेटर के साथ स्थानीय गोविंदपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराने गया, लेकिन थाने में उसकी शिकायत नहीं ली गयी. तब जाकर पीड़ित व्यवसायी ने सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जहां उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी एवं उसके ऑपरेटर रहमत ने बताया कि गोविंदपुर के रहने वाले रंजीत नामक शख्स ने उसके पोकलेन मशीन को भाड़ा पर चलवाने के लिए मंगवाया था. गोविंदपुर में निर्मला अस्पताल के निकट पोकलेन को उसके ऑपरेटर को झांसे में लेकर गायब करवा दिया और फोन स्विच ऑफ कर दिया. घटना 26 सितम्बर की है.

घटना के दो दिन बाद पोकलेन ऑपरेटर ऑनर के साथ जब स्थानीय गोविंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया. तब जाकर उसने सिटी एसपी से मुलाकात की, जहां उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

 

इसे भी पढ़ें : गांधी जयंती पर न्यायिक पदाधिकारियों ने की पदयात्रा, दिया जागरूकता का संदेश

 

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...