मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है. पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. पंचायत चुनाव में आधी आबादी के सपनो को पंख लग गए हैं और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है. इन सबके बीच केसरिया प्रखंड स्थित बैरिया पंचायत की वार्ड नंबर सात से वार्ड सदस्य के रुप में नामांकन करने आई एक महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मात्र दो फीट तीन इंच लंबाई की महिला हुस्ना खातून नामांकन करने पहुंची. हुस्ना खातून भले हीं लंबाई में छोटी है, लेकिन उनके हौसलें काफी बुलंद है.
केसरिया प्रखंड के ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी. नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में गहमा-गहमी बढ़ गई. लोग नामांकन करने आई एक महिला को देखने के लिए उत्सुक दिखे. केसरिया के बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर सात से वार्ड सदस्य के उम्मीदवार के रुप में आस्मा खातून ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.
वार्ड सदस्य की उम्मीदवार आस्मा खातून ने बताया कि वार्ड की जनता के कहने पर वह नामांकन करने आई. आस्मा ने बताया कि चुनाव जीतकर वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगी.
रिपोर्ट : ब्रजेश झा


















