JEHANABAD में शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में

जहानाबाद: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बड़ी संगत मोहल्ले से शराब के साथ एक शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के बड़ी संगत मोहल्ले में एक मकान में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें- WEST CHAMPARAN में मोबाइल दुकान से करीब 25 लाख की चोरी, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली जहां उसके घर से 141 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखकर कारोबारी मौके से फरार होना चाहा लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। एजीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर शराब का होम डिलीवरी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। मौके से शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- ROHTAS पुलिस ने अंतरजिला लूटेरे गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अब जांच की जा रही है कि इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब कहां से लाया गया है और कहां-कहां पहुंचाया जाता है। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा शहर में लगातार अपराधियों और शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन पूर्व भी पुलिस के द्वारा शहर के एक मोहल्ले से हथियार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD

JEHANABAD
JEHANABAD

JSSC CGL Scam: JPSC JSSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने 20 लोगों से पूछताछ की। चार आरोपियों को रिमांड...

 Jharkhand Sand Mining: Jharkhand में बालू का अवैध कारोबार जारी, 17...

 एनजीटी की रोक के बावजूद झारखंड में बालू का अवैध उठाव जारी है। तीन महीने में 17 हजार टन से अधिक बालू जब्त हुआ।...

Jharkhand University:NPU के कुलपति के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक,...

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर राज्यपाल ने अगले आदेश तक रोक लगा दी। इसके बाद...