Advertisment

BHAGALPUR के नौगछिया में हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

भागलपुर: भागलपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों बदमाशों के पास से दो देशी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम के साथ सनहा सत्यापन के लिए पुलिस लतरा गांव निवासी रणवीर यादव उर्फ़ राणा यादव के घर पहुंची थी। इस दौरान जब दरवाजा पर दस्तक दिया तभी दो युवक छत से कूद कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा और जब उनकी तलाशी ली गई तो एक देशी कट्टा और 05 जिंदा कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- NAWADA में डीएम एसपी ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से की मतदान की अपील

वहीं एक अन्य मामले में तिनटंगा दियारा क्षेत्र में दो बदमाश किसानों को फसल लूटने की धमकी दे रहे थे और हथियार लहरा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और 14 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनो बदमाश की पहचान गोली कुमार, शिवम कुमार और संजीत मंडल के रूप में की गई।

भागलपुर से अजय कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BHAGALPUR

BHAGALPUR
BHAGALPUR

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...