नवादा: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सभी जिलों में पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में नवादा जिला प्रशासन चुनाव और पर्व को लेकर शांति का वातावरण कायम रखने के लिए गया में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में गया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च नवादा शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरी और इस दौरान लोगों को शांति पूर्ण माहौल में चुनाव और पर्व मनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- GAYA में गरजे शाह, कहा ‘इस बार सभी 40 सीट पर दिलाएं जीत’
इस दौरान जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि जिले में अर्धसैनिक बलों की 35 कंपनी पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में और भी अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां गया पहुचेंगी। हमारा मुख्य उद्देश्य है जिले में शांतिपूर्ण माहौल में पर्व और चुनाव संपन्न करवाना। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
NAWADA
NAWADA
NAWADA
















