GAYA में जीतनराम मांझी ने किया रोड शो, कहा ‘मिल रहा जनता का अपार समर्थन’

गया: GAYA लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने आज रोड शो के माध्यम से प्रचार कर अपने पक्ष में वोट मांगा। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित एनडीए के कई नेता रोड शो में शामिल हुए। रोड शो शहर के विसार तालाब से निकलकर शहर मिर्जा गालिब, डेल्हा, कुजपा, कुजापी, चाकंद, मीरा बीघा, अलीपुर, लखनपुर, वजीरगंज, फतेहपुर, टनकुपा, मानपुर, मंगलागौरी मंदिर होते वापस एनडीए कार्यालय पहुंची।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर JDU का तंज, कहा ‘ट्वीटर बबुआ को जनता कर देगी क्विट’

इस मौके पर गया लोकसभा से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रकृति भी हमारे साथ है, कहीं भी धूप नहीं है पूरी तरह खुशनुमा माहौल बना हुआ है। जहां तक जनता की बात है तो कहीं पर कोई भी विरोध नहीं है पूरा समर्थन हमें प्राप्त हो रहा है और हमारे सामने कोई भी टक्कर में नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार डबल इंजन की रफ्तार से बिहार में विकास कर रहा है।

यह भी पढ़ें- RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लालू तेजस्वी के साथ ही और कौन हैं सूची में शामिल

उन्होंने कहा कि जो भी एमपी यहां से चुनाव जीतकर गए, उन्हें कोई भी नहीं जानता है लेकिन हम जो उम्मीदवार हैं लोग यह कह रहे हैं कि यह तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। यहां पर कोई भी चलेंगे नहीं है। लोग यह समझ चुके हैं कि अबकी बार 400 पार कर कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएंगे और बिहार में 40 में 40 सीट जीतेंगे।

यह भी पढ़ें- EID के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में 30 लोगों ने अदा की नमाज

बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि आज हम लोगों ने रोड शो के माध्यम से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी के पक्ष में वोट मांगा है। लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और हम पूरी उम्मीद है कि यहां की जनता हमें भारी मतों से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र यादव का नाम लेते हुए कहा कि बेलागंज विधानसभा में कहीं भी कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है, 35 वर्षों से इस विधानसभा में लालटेन छाप सुरेंद्र यादव विधायक रहे हैं, लेकिन यहां सड़कों की हालत क्या है, राजद की सरकार 15 वर्षो तक रही।

यह भी पढ़ें- नवादा में नीतीश को लगा झटका, कद्दावर दलित नेता ने छोड़ा JDU, कहा…

उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदार मानते हैं सुरेंद्र यादव को जिन्होंने कोई भी विकास का कार्य इस क्षेत्र में नहीं किया है। 15 वर्षों में बिहार को गड्ढे में डालने का काम किया है। मौका मिला था लेकिन बिहार में किसी प्रकार की कोई विकास का कार्य और इस क्षेत्र में नहीं की गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

GAYA

GAYA

GAYA

GAYA

GAYA

GAYA

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...