Advertisment

राजधानी PATNA में निजी हॉस्टल में लगी आग, दो सिलिंडर हुआ ब्लास्ट

पटना: राज्य में गर्मी में बढ़ोतरी के साथ ही अगलगी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। अगलगी की घटनाओं से राजधानी पटना भी अछूता नहीं है। ताजा मामला है राजधानी पटना के पॉश इलाका बोरिंग रोड एक निजी हॉस्टल में आग लग गई। हालांकि इस अगलगी की घटना में किसी तरह की कोई हताहत की सूचना नहीं है लेकिन पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। बताया जा रहा है कि अगलगी के दौरान हॉस्टल से दो बार धमाके की भी आवाज आई है।

यह भी पढ़ें- मुन्ना शुक्ला ने कहा- NDA 400 नहीं बल्कि 40 सीट नहीं करेगा पार

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका गैस सिलिंडर ब्लास्ट का हो सकता है। घटना बोरिंग रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की है जहां एक निजी हॉस्टल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना से पुरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दमकल की टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA
PATNA
PATNA

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...