PMCH के हॉस्टल के कमरे में लगी आग, जांच करने गई पुलिस रह गई अवाक…

पटना: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में स्थित चाणक्य हॉस्टल के एक कमरे में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। हॉस्टल के कमरे में आग लगने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि कमरे में पीजी पास अजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था। अगलगी के बाद कमरे की जांच के लिए पीएमसीएच में स्थित टीओपी और पीरबहोर थाना की पुलिस जांच के लिए पहुंची। अगलगी के बाद कमरे की जांच में बड़े फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ हुआ है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कमरे से करीब दस लाख रूपये के जले हुए नोट और नीट यूजी के कई एडमिट कार्ड के साथ ही एकेयू के एमबीबीएस के जले हुए ओएमआर शीट बरामद हुआ है। जांच के दौरान हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि अजय पीजी पास आउट है लेकिन अभी भी वह हॉस्टल में रहता है और हॉस्टल के दो से तीन कमरों पर उसने अवैध तरीके से कब्ज़ा कर रखा है। इस मामले में छात्रों ने हॉस्टल के वार्डन से शिकायत भी की थी जिसके बाद करीब 6 महीने पहले उसे हॉस्टल के वार्डन ने कमरा खाली करने का नोटिस भी दिया था लेकिन अजय ने कमरा खाली नहीं किया था।

1 124 22Scope News
कमरे में जला नोट और ओएमआर शीट

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि अजय मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में अभ्यर्थी की जगह पर स्कॉलर को बैठाता था बदले में वह अभ्यर्थियों से मोटी रकम की उगाही करता था। फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हॉस्टल के कमरे में आग लगने के बाद पीएमसीएच प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और पुलिस के साथ पीएमसीएच प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आरोपी अजय के अलावा इस मामले में किस किस की मिलीभगत थी।

मामले में हॉस्टल के वार्डन डॉ वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आग लगने की सूचना आग लगने के अगले दिन मिली। अगले दिन केयर टेकर ने जानकारी दी कि यहां मारपीट हो रही है और कमरे से कुछ डॉक्यूमेंट और नोट मिला है। मैंने टीओपी को जानकारी देने के लिए कहा जिसके बाद टीओपी के पदाधिकारी  जांच कर रहे हैं। कमरे में जो लड़का रहता था वह पिछले वर्ष ही पास कर चुका है, उसने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था। उन्होंने बताया कि किस किस ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा है उसकी जानकारी है हमारे पास और हमने भी जानकारी विभाग को दी थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के बिहार डायरी एवं कैलेंडर-2025 का किया लोकार्पण…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

PMCH PMCH PMCH PMCH PMCH PMCH

PMCH

Kairo Janata Darbar Lohardaga: भूमि विवाद से लेकर नशाखोरी तक… जनता...

Kairo Janata Darbar Lohardaga: आम जनता की शिकायतों को सुनने के लिए जिले के कैरो पुलिस स्टेशन परिसर में एक 'जनता दरबार' (जन-शिकायत निवारण बैठक)...

Bihar Education: सम्पतचक में नए Government Degree College का उद्घाटन, प्रदेश...

पटना के सम्पतचक में पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने नए राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। बिहार में एक साथ 211 नए सरकारी...

Garhwa News: राजकुमारी विशाखा सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को...

Garhwa News: बुधवार को रंका हाई स्कूल ऑडिटोरियम में सर्वेश्वरी शाखा, रंका के तत्वावधान में 'राजकुमारी विशाखा सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। इस...