Gumla- गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मजदूरों को बंधक बनाकर पीटने और 25 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में TSPC के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 4 राइफल, 86 गोली, दो मैगजीन, 3 पिट्टू और 3 मोबाइल बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें-धोनी से धोखाधड़ी करना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार, अब आगे……
Gumla : 25 लाख की रंगदारी – जाने क्या था मामला
गुमला जिला के सिसई थाना अंतर्गत जलका उत्तर कोयल नदी में बन रहे पुल निर्माण को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के अपराधकर्मियों के द्वारा 4 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। इस दौरान अपराधियों ने मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा था और 25 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी।
इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सभी चार अपराधियों को सिसई के मुरगू से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्यालय परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन कर पूरे मामले की जानकारी दी। gumla

ये भी पढ़ें-बोतल बम से जानलेवा हमला, दो गिरफ्त में…….
गिरफ्तार अपराधियों में चोरकाखाड़ निवासी केश्वर लोहरा, फोरी निवासी हीरा उरांव, डुको निवासी नैका उरांव और लखीराम उरांव शामिल है। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में लूट और रंगदारी के कांड में जेल जा चुके हैं।
Gumla : 4 अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, TSPC ने पुल निर्माण के दौरान मांगी थी रंगदारी
Highlights







