नहाय खाय के साथ चैत्र छठ शुरू, AURANGABAD के देव पहुंच रहे दूर दराज से छठव्रती

औरंगाबाद: ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण सौर तीर्थस्थल देव समेत पूरे औरंगाबाद जिले में श्रद्धालुओं एवं छठव्रती के द्वारा आज नहाय-खाय के धार्मिक कृत्य के सम्पादित करने के साथ ही लोक आस्था का पवित्र पर्व चार दिवसीय छठ व्रत का अनुष्ठान आरंभ हो गया है। इस बीच छठव्रत का अनुष्ठान करने के लिए समीपवर्ती प्रदेश झारखंड, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, बंगाल एवं राज्य के कोने-कोने से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं का छठ व्रत करने के लिए देव आना आरंभ हो गया है।

यह भी पढ़ें- हम बांटते हैं कलम और BJP बांटती है तलवार…, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी जी चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ’

इधर छठ पर्व की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा भी पूरी तैयारी कर ली गयी है और इस पर्व को लेकर होनेवाले भीड़ में व्रतियो को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए भी जिला प्रशासन भी पूरी तरह से व्यवस्थित हो गयी है। साथ ही जगह जगह पर दंडाधिकारी की तैनाती शुरू कर दी गई है। वही देव मेला के हर चाक चौराहे पर सीसीटीवी भी लगाया है जिससे मेले के अंदर होने वाली हर गति विधि पर जिला की नजर होगी

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...