Advertisment

नीरज का तेजस्वी पर करारा हमला, कहा- आपकी राजनीति में क्या है औकात

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर आज राजद की तरफ से घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे परिवर्तन पत्र नाम दिया है। इस पर जदयू के एमएलसी व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने करारा हमला किया है।नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपना घोषणा पत्र राष्ट्रीय संदर्भ में जारी किया लेकिन 23 सीट पर तो वह चुनाव लड़ रहे हैं। घोषणा पत्र राष्ट्रीय संदर्भ में कर रहे हैं और पूरे देश की राजनीति एजेंडा सेट कर रहे हैं।

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि आपकी राजनीति में औकात क्या है। आपके जो सहयोगी दल हैं उनको तो आप भाव देते नहीं ना वह आपके प्रेस कॉन्फ्रेंस में बगल में बैठते हैं। हैलीकॉप्टर पर बैठकर तेजस्वी यादव संतरा खाते हैं और उसका छिलका अपने सहयोगी दल के हाथ पर गिराते हैं। संतरे का रस अपने सहयोगी दल की आंख में गिरा रहे हैं इससे वह अपने सहयोगी दल का औकात भी बता रहे हैं। नीरज ने कहा कि पूरे तौर पर यह घोषणा पत्र बताता है कि राष्ट्रीय जनता दल के सिर्फ नेतृत्व अभी नाबालिग है। एमएलसी ने कहा कि वह बिहार में जीरो पर आउट होंगे। वैसे लोग अब राष्ट्रीय घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं इनको अभाव की कमी है।

यह भी पढ़े : Breaking : RJD ने चुनाव के लिए जारी की घोषणा पत्र

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...