Registered Criminal
पटना: बिहार की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव जदयू भाजपा पर अपराधी और अवैध शराब कारोबारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हैं तो दूसरी तरफ जदयू भी लगातार तेजस्वी यादव पर अपराधियों से सांठ गांठ और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। बीते दिनों जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर अवैध शराब कारोबारी से सांठ गांठ और सैलरी घोटाला करने का आरोप लगाया था।
नीरज कुमार के आरोपों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने जदयू पर को कानूनी नोटिस भेजा है। मामले में जब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव किस बात का नोटिस भेज रहे हैं। क्या वे भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे हैं? नीरज जी ने अगर उन्हें बताया कि आपने शराब माफिया से पैसा लिया तो इसमें दिक्कत क्या है। देश की राजनीति में अगर कोई पंजीकृत अपराधी है तो वह हैं लालू यादव। उनका तो परिचय ही घोटाला करना है। इसमें बोलने की जरूरत कहां है, अभी तो कोर्ट सुनवाई कर रही है।
लालू जी के परिवार में जिन लोगों का नाम है उसमें, कैसे जमीन अर्जित की वह बताएं। अगर उन्हें वाकई बिहार के विकास की चिंता है तो डेढ़ वर्ष में कोई करोड़पति कैसे बन सकता है वह स्कीम बताएं। नीरज जी ने तो सही कहा है कि बच्चा पैदा होता है तो डेढ़ वर्ष में ही करोड़पति हो जाता है। वहीं पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पत्नी और बेटे के राजद में शामिल होने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद की पहचान ही अपराधीकरण, घोटाला करना और भ्रष्टाचार को आगे बढ़ाना।
अपराधी और भ्रष्टाचारी तो लालू जी का गहना है। कोडरमा का उम्मीदवार हथकड़ी पहन कर जा रहा है जिसके बाद न्यायालय को अपने हो फैसले की समीक्षा करनी पड़ गई। लालू जी के राज में अपराधीकरण, उत्तर प्रदेश और बिहार में लालू जी का परिवार लगता है कि लूट लेगा इसी लिए पिछले 20 वर्ष से जनता उन्हें हरा रही है, आगे भी हराएगी।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा, सरदार पटेल और महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है साथ ही लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रहे हैं। पहले हम आयात करते थे अब निर्यात करते हैं। इसके साथ साइबर क्राइम पर विशेष ध्यान देने का आह्वान पीएम मोदी ने किया है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 1093 कॉल सेंटर नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर तुरंत लोगों को संरक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लालू जी करते हैं ‘Use and Throw’ की राजनीति, भाजपा ने कहा जब पूर्व सांसद ‘शहाबुद्दीन जी’ का निधन हुआ था तब…
Registered Criminal Registered Criminal Registered Criminal Registered Criminal Registered Criminal
Registered Criminal
Highlights


















