पटना में लूट के दौरान CSP संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

पटना:बिहार में महागठबंधन की सरकार हो या एनडीए की सरकार लेकिन बोलबला हमेशा अपराधियों का ही रहा है। बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी तब भी हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गोलीबारी सहित कई अपराधिक घटनाएं घटती थी और अभी एनडीए की सरकार है तब भी अपराधियों का बोलबला कायम है। बिहार में हर रोज कहीं न कही अपराधियों के द्वारा अपराधिक घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- RJD के घोषणापत्र पर PK ने कसा तंज, कहा झटपट बन जाते हैं डिप्टी सीएम तो…

ताजा मामला है राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल अंर्तगत रानीतालाब थाना क्षेत्र की, जहां बराह गांव में अपराधियों ने लूटपाट की नियत से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बराह गांव में निसरपुरा गांव निवासी रितेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक का सीएसएपी शाखा चलाते हैं। जहां शनिवार की दोपहर एक बाईक पर सवार हथियारबंद दो बदमाशों ने लूटपाट करने की नियत से धावा बोल दिया। जब सीएसपी संचालक ने इसका विरोध किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए सीएसपी संचालक के गले से सोने का चैन लेकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- बागी हुए वैद्यनाथ, SUPAUL से करेंगे निर्दलीय नामांकन

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान सीएसपी संचालक रितेश को गोली लगी है। फिलहाल उसे बिहटा में इलाज के लिए भेजा गया है। हालांकि लूट कितने की हुई है या नहीं हुई है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी उमेश्वर चौधरी और रानीतालाब थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CSP

CSP
CSP
CSP
CSP

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...