Advertisement
Advertisement

Chatra: CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट, जांच में जुटी पुलिस

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। थाना से करीब पांच किलोमीटर दूर गोलकाबर गांव के पास एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक विकास कुमार से अपराधियों ने 70 हजार रुपए नगद, मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया।

Chatra: CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट

मिली जानकारी के अनुसार, विकास कुमार अपने CSP केंद्र से रुपये लेकर बैंक की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद अपराधी मयूरहंड के जंगल की ओर भाग निकले।

सूचना मिलने पर इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...