AURANGABAD में विपक्षी पर हमलावर रहे सम्राट, कहा भ्रष्टाचारियों की है जमात

औरंगाबाद: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर औरंगाबाद के कुटुंबा में आयोजित जनसभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन पहुंचे। सभा में अपने संबोधन के दौरान नेताओं ने औरंगाबाद में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मतदान की अपील की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्र सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां बताई साथी ही विपक्षी पार्टियों को भ्रष्टाचारी की जमात कहा। सम्राट चौधरी ने सुजीत मेहता हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि हत्या में शामिल लोग जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में NDA नेताओं की बैठक, मंगल पांडेय ने कहा ‘पिछली बार से अच्छी होगी जीत’

सम्राट चौधरी इस दौरान लालू यादव और राहुल गांधी पर हमलावर रहे। वही चिराग पासवान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है उससे साफ जाहिर होता है कि 4 जून को चुनावी नतीजे के बाद पूरे देश में मोदी का डंका बजेगा। नरेंद्र भाई मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने सभी लोगों से जातपात से ऊपर उठ कर भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

AURANGABAD

AURANGABAD

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...