Advertisment

CPI नेता ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला, कहा ‘इस बार भेज देंगे गंगा पार’

बेगूसराय: बेगूसराय में इंडिया महागठबंधन के द्वारा आज सीपीआई ऑफिस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद शत्रु प्रसाद सिंह ने बताया कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश कुमार राय 18 अप्रैल को नामांकन कराएंगे। नामांकन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे और आईटीआई मैदान पन्हास में समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में चार IAS का किया गया तबादला, देखें कौन कहां गए…

इस दौरान पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला और कहा कि भाजपा भगाओ देश बचाओ के तहत चुनाव मैदान में जा रहे हैं। खास कर बेगूसराय के जो सांसद हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इनका नकारात्मक रवैया है। आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी, धर्म और मजहब विरोधी रहा है। इनकी राजनीति सिद्धांत विहीन और मुद्दा विहीन राजनीति रहा है। प्रधानमंत्री भी मुद्दा से भटकाते हैं, इनका मुद्दा मछली और नारंगी हो गया है। उनके लिए महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा नहीं है। रोजगार का दावा करते हैं कि 4 साल का नौकरी देंगे, 4 साल बाद बिना पेंशन के रिटायर कर देंगे और अग्नि वीर का नाम देंगे।

यह भी पढ़ें- MADHEPURA पहुंचे राजद के उम्मीदवार चंद्रदीप, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गिरिराज सिंह के द्वारा खाद कारखाना बंद करने का आरोप लगाते लेकिन लोकसभा में प्रमाण है कि अटल बिहारी वाजपेई के शासनकाल में बरौनी खाद कारखाना और कई कारखाना बंद हुआ था और जो चालू हुआ है कि हमने चालू किया है वह हर्ल से चालू किया गया है। जहां लोगों का आरक्षण छिना जा रहा है जिसको मन होगा उसकी नौकरी दी जाएगी। इस चुनाव में बेगूसराय की जनता गिरिराज सिंह को गंगा पार भेज देगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CPI

CPI
CPI
CPI
CPI

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...