BEGUSARAI में गिरिराज सिंह ने कहा ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि….’

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह के खिलाफ बेगूसराय के सीपीआई नेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की है। शिकायत के बाबत पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन और शत्रुघ्न सिंह से सवाल किया है कि क्या वे देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट लेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे खुल के कह सकते हैं कि वे देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट लेना चाहते हैं।

बिहार और देश की जनता सोचेगी कि ये कौन सी पार्टी है। मैंने डंके की चोट पर कहा कि हमें देश द्रोही और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए। कम्युनिस्ट और महागठबंधन को चाहिए तो वह भी डंके की चोट पर बताएं। वहीं पूर्णिया में तेजस्वी के द्वारा कहे जाने पर कि इंडिया को चुनें या फिर एनडीए को पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि महागठबंधन और तेजस्वी ने अपनी हार स्वीकार कर लिया है। यह ख़ुशी की बात है कि तेजस्वी हमारे लिए वोट मांग रहे हैं।

BEGUSARAI

वहीं ओवैसी के हिंदुओं पर दिए बयान पर गिरिराज सिंह ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि घोषणा करें कि जनसंख्या नियंत्रण कानून हम लाएंगे तो हम समझेंगे कि वे भी जनसंख्या नियंत्रण चाहते हैं। ओवैसी के हिटलरशाही वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर मोदी हिटलरशाही करते तो आज ओवैसी की जुबान खुलती क्या? वे भारत माता को गाली दे देते?

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- HAJIPUR में चिराग पासवान ने तेजस्वी को दी ये नसीहत, कहा ‘आपके लोगों का दिमाग रहे ठंडा’

BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI BEGUSARAI

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...

Bihar Jeevika Women Empowerment: गांव की बचत से कारोबार तक पहुंचीं...

Bihar Jeevika Women Empowerment, पटना: बिहार में महिलाओं की आर्थिक भूमिका पिछले करीब दो दशकों में तेजी से बदली है। स्वयं सहायता समूहों से...