स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं…, PAWAN SINGH ने सारे कयासों पर लगाया विराम, पढ़ें किस पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

भोजपुरी गायक और नायक पवन सिंह ने भाजपा का टिकट ठुकराने के बाद काराकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा करके राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दी है। इस बीच शुक्रवार को उनके बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा था कि पवन सिंह काराकाट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब उन्होंने सारे कयासों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि वे काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और इसका फैसला उन्होंने कुछ दिन पहले ही कर लिए थे।

यह भी पढ़ें- CPI नेता ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला, कहा ‘इस बार भेज देंगे गंगा पार’

पवन सिंह ने अपने पोस्ट में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता की पंक्तियां लिखते हुए लिखा है कि यह कविता मुझे बहुत प्रेरित करती है। इस कविता से प्रेरणा लेते हुए ही मैंने कुछ दिन पहले काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- बिहार में चार IAS का किया गया तबादला, देखें कौन कहां गए…

पवन सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘सुनुँ क्या सिंधु, मैं गर्जन तुम्हारा, स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं, कठिन निर्घोष हूँ भीषण अशनि का, प्रलय-गांडीव की टंकार हूँ मैं। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता मुझे बहुत प्रेरित करती है। इस कविता से प्रेरणा लेते हुए ही मैंने कुछ दिन पहले काराकाट,बिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया। जल्द ही अपने काराकाट के परिवार से मिलेंगे।….‘

आपको बता दें कि काराकाट सीट से एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं और पवन सिंह के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना दिखाई दे रही है साथ ही माना जा रहा है कि वे उपेंद्र कुशवाहा को जोरदार टक्कर देंगे
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PAWAN SINGH

PAWAN SINGH
PAWAN SINGH

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...