तनाव देख एयर इंडिया ने इजरायल के लिए उड़ानें निलंबित कीं

डिजीटल डेस्क : ईरान की से इजरायल पर हुए ड्रोन-मिसाइल हमले से पनपे तनाव और इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद एयर इंडिया ने अहम फैसला लिया है। भारतीय विमानन कंपनी ने इजरायल आने-जाने वाली उड़ानों को अगली घोषणा तक के लिए निलंबित कर दिया है। रूटीन में भारत से इजरायल के लिए एयर इंडिया की सप्ताह में चार उड़ाने संचालित होती हैं।

भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि मध्य-पूर्व के हालातों पर काफी करीब से नजर रखा जा रहा है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच उड़ानें फिलहाल निलंबित रहेंगी। इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को कंपनी ने इजरायल और हमास के बीच तनातनी के दौरान अस्थाई तौर पर उड़ानें रोक दी थीं। करीब पांच महीने बाद 3 मार्च को इजरायल के लिए फिर से हवाई सेवाएं शुरू की गईं थीं लेकिन अब इन्हें फिर से निलंबित किया गया है।

एयर इंडिया कंपनी के फैसले से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की । उसमें लोगों को इजरायल और ईरान की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है। साथ ही ईरान या इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास से संपर्क करके अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई। विदेश मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि इजरायल और ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...