5 दिन बाद बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

349
सूबे में आफत की बारिश! मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट
सूबे में आफत की बारिश! मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट
Advertisment

पटना : बिहार सहित राजधानी पटना में भी मौसम गजब करवट ले रहा है। पूर्वी पश्चिमी टर्फ लाइन पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिणी यूपी, दक्षिणी बिहार और उत्तरी झारखंड की ओर से गुजर रहा है। इसका अशर बिहार के दक्षिणी भागों पर पड़ सकता है। अगले 24 घंटे बिहार मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गया, भभुआ, नवादा, सासाराम और गया में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisment

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। एक बार फिर 18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाला है। इससे मौसम में फिर नरमी आने का संकेत मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में बोधगया में चार एमएस, बक्सर में एक एमएस और गया में 0.4 एमएस बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को शेखपुरा में सबसे अधिक तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वही पटना का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े : पटना समेत बिहार के 14 जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement