तेजस्वी का चिराग पर तंज, कहा- बांग्ला व पार्टी छीन गई, अकड़ पहले जैसा

पटना : लोकसभा चुनाव चरम पर है। सभी पार्टियां दनादन चुनावी रैलियां कर रही है। इस बीच पटना एयरपोर्ट पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर करारा हमला किया है। तेजस्वी ने चिराग पासवान पर तेजस्वी तंज कसते हुए कहा कि बांग्ला और पार्टी तो छीन ली गई लेकिन अकड़ पहले जैसा ही है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी सभा में जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करने के दौरान चिराग पासवान के दिए गए बयान 40 की 40 सीट हमलोग जीतेंगे। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वह और क्या कह सकते हैं। कुछ तो कहना है ना है न। दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी टूटने के पहले चुनाव चिन्ह बंगला था, लेकिन पार्टी में दो टुकड़े होने पर वह चुनाव चिन्ह खत्म हो गया है। वहीं जमुई में मछली खाने वाले वीडियो को लेकर राजनाथ सिंह के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए राजनाथ सिंह बोल रहे हैं। उनके पास तो कोई मुद्दा है नहीं तो कुछ भी बोलना है।

यह भी पढ़े : रोहिणी का NDA पर हमला, कहा- पहले बेटा-बेटी से लड़े, पिताजी से बाद में लड़िएगा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...