NAWADA में योगी बोले ‘लालू यादव के लिए परिवार फर्स्ट, राजद से कोई उम्मीद मत करिए, कांग्रेस कभी राम मंदिर…’

NAWADA

नवादा: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवादा लोकसभा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के डीही आहर के मैदान में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद से कोई उम्मीद मत कीजिए, वह सिर्फ परिवार की पार्टी है। लालू यादव को परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता, परिवार के लोगों को टिकट देते हैं। विपक्ष ने केवल समस्याएं दीं, मोदी जी ने समाधान दिया।

यह भी पढ़ें – योगी पहुंचे AURANGABAD, कहा ‘हमने हर वादा निभाया, मोदी की है गारंटी’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनवा पाती, ना लोगों को मुफ्त राशन दे पाती। योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि लालू के एक परिवार वाले यूपी में भी हैं। हमने उन्हें बिल्कुल शांत कर दिया है। भाजपा जो कहती है, कर के दिखाती है। यही मोदी की गारंटी है। हमने एक तरफ भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनवाया, दूसरी तरफ अपराधियों और माफिया को राम नाम सत्य पर भेजने का काम किया।

यह भी पढ़ें – उपेंद्र कुशवाहा को खुद से ज्यादा भरोसा है PM मोदी के नाम पर, पवन सिंह के मामले में कहा…

कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस और राजद वाले राम मंदिर पर सवाल उठाते थे। पहले काशी में 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन अब 5 लाख लोग आते हैं और कोई समस्या नहीं है। ये संभव हो पाया है मोदी जी के कारण। ये कांग्रेस और राजद वाले पहले राम जी पर सवाल उठाते थे, कहते थे राम हैं ही नहीं। अब कहते हैं राम सबके हैं। इसलिए इनका भरोसा मत करना।

यह भी पढ़ें – GAYA में किन्नरों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, कहा….

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद पर लगाम लगी है। इन लोगों ने कश्मीर में हमारे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उस कश्मीर को आजाद किया है हमारे पीएम ने। वहां से 370 को हटाया है।

यह भी पढ़ें – मधेपुरा में JDU उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल

देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई
देश में नक्सलवाद की समस्या काफी कम हुई है, कुछ बचे- खुचे होंगे तो इस 5 साल में समाप्त हो जाएंगे। 60 करोड़ लोगों को आय़ुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना। 12 करोड़ लोगों के लिए शौचालय। 10 करोड़ महिलाओं के लिए उज्जवला योजना पहुंची है। हम यूपी की 80 सीटों के मनको की माला बनाकर मोदी जी को पहनाएंगे। योगी जी का नवादा पहली बार आने के कारण लोगों में काफी उत्साह था। दो बजकर बारह मिनट पर हेलिकॉप्टर के उतरने के पूर्व ही मैदान खचाखच भर चुका था तो लोग खासकर महिलाओं ने छतों का सहारा लिया।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAWADA

NAWADA
NAWADA
NAWADA
NAWADA
NAWADA
NAWADA

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...