सरयू राय ने फिर फोड़ा बम !…….

धनबादः जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने एक बार फिर से बाघमारा विधायक और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ फिर से हमला बोला है। इस बार सरयू राय ने ढुलू महतो के सुपुत्र प्रशांत कुमार के द्वारा खरीदी गई करीब 2.06 करोड़ रूपये के जमीन मामले को प्रमुखता से उठाते हुए ढुल्लू महतो को करारा जवाब दिया है। इस जमीन से जुड़े कई दस्तावेज भी सरयू राय ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया है।

भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथो लिया

मामले के बाद सरयू राय ने भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा के उन नेताओं को जो मेरा ज्ञान मुझे अपने पास ही रखने की सलाह दे रहे हैं, उन्हें इन विवरणों की वस्तुस्थिति और सत्यता की जाँच अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए। उसके बाद उन्हें इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा की कसौटी पर भाजपा के ऐसे उम्मीदवार खरा उतरते है या नहीं ?

सरयू राय 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-नहीं रहा पाकिस्ताना डॉन अमीर सरफराज……..

इसके अतिरिक्त मेरे पास भाजपा के इस घोषित उम्मीदवार और उनके परिवारजनों द्वारा खरीदी गई बड़ी संख्या में बेनामी अचल संपतियों और कंपनियों के नाम का विस्तृत ब्यौरा भी है। ये कंपनियाँ दो साल पूर्व दिवालिया होने के कगार पर पंहुच चुकी थी। इन कंपनियों में विगत 4 वर्षों में अकूत अचल संपत्ति खरीदा गया है, जिसमें हार्ड कोक उद्योग, फ्लावर मिल आदि के भूखंड, निर्मित ढांचा एवं मशीनरी शामिल हैं।

शीघ्र सार्वजनिक करुंगा दस्तावेज

इनमें से कई भूखंड गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में ही स्थित है। ये कंपनियाँ अभी भी ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज’ के दस्तावेज में सक्रिय दिख रही है और जीएसटी एवं आयकर का भुगतान भी कर रही हैं। इन अचल परिसम्पतियों की कीमत उनके द्वारा कर देने योग्य कुल परिसम्पतियों के मूल्य की तुलना में काफी अधिक है।

वाइल्ड वादी 4 22Scope News

ये भी पढ़ें-अवैध कोयला माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 30 टन के साथ……..

ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं की मिलान अधिकारिक दस्तावेजों से करने के उपरांत मैं शीघ्र ही इसे भाजपा नेताओं की जानकारी के लिए सार्वजनिक करूंगा, ताकि वे नहीं चाहते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सके और उनका जमीर जग सके। ये मामले आय से अधिक सम्पत्ति के ठोस उदाहरण है।

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...