Advertisment

ममता बनर्जी की जीत जंगल राज की जीत- दिलीप सैकिया

धनबाद/बाघमारा : बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया सेवा और समर्पण कार्यक्रम और संगठन की मजबूती को लेकर धनबाद दौरे पर पहुंचे. बंगाल में उपचुनाव में ममता बनर्जी की जीत को जंगल राज की जीत बताया. उन्होंने कहा कि गुंडों और अराजक तत्वों के कारण ही उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत हुई हैं. उन्होंने आगे कहा कि भले ही उपचुनाव में ममता की जीत हुई,  लेकिन बंगाल में बीजेपी का जनाधार बढ़ना बताता है कि जनता बीजेपी के साथ है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद दिलीप सैकिया सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत रविवार को धनबाद पहुँचे थे. इंडस्ट्रीज ऑफ़ कॉमर्स में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यक्रम के बाद जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग विद्यालय के कार्यक्रम में पहुंचे यहाँ सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत जरूरत मंदों के बीच सामग्री वितरण कर दिव्यांग बच्चों से भी मुलाकात की.

दिलीप सैकिया ने बाघमारा विधायक ढुलू महतो के पैतृक ग्राम चिटाही स्थित रामराज मन्दिर में पूजा अर्चना की. अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए दिलीप सैकिया ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप सैकिया ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चरमरा चुकी है.

रिपोर्ट : राजकुमार

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जाना हालचाल

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...