Advertisment

मुखिया प्रत्याशी ने लगाया इवीएम में छेड़खानी का आरोप

मधेपुराः मधेपुरा सदर प्रखंड में एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने सम्पूर्ण पंचायत में मुखिया पद के लिए फिर से मतदान कराने की  मांग को लेकर समाहरणालय चौक को जाम कर दिया.

बता दें कि मधेपुरा, सदर प्रखंड में 29 सितंबर को मतदान हुआ था, जबकि एक अक्टूबर मतगणना करवाई गई थी. मतगणना के दौरान पाया गया कि मुरहो पंचायत के मतदान केंद्र संख्या-212 पर मुखिया पद के लिए EVM में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सारा डाटा डिलीट हो गया है. इसके कारण परिणाम की घोषणा पर रोक लगा दी थी.

जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधेपुरा ने निर्वाचन आयोग, पटना को मामले की जानकारी देते हुए दिशा-निर्देश की मांग की.  इसी के आलोक में चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र संख्या 212 पुनर्मतदान  का आदेश दिया. पुर्नमतदान कराने की खबर सुनते ही मतगणना में पिछड़ रही मुखिया प्रत्याशी सपना भारती के समर्थकों ने संपूर्ण पंचायत में फिर से मतदान कराने की मांग को लेकर घण्टों प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विरोधी पक्ष ने बीडीओ और सीओ से मिलकर EVM को  डिलीट कर दिया है. इसलिए संपूर्ण पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान करवाया जाय या डिलीट हुए वोट को एक्सपर्ट से रिस्टोर करवाया जाय.

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...