ईडी का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर एक्शन, 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

डिजीटल डेस्क : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के जद में आ गई हैं। ईडी ने उनके पति रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में कार्रवाई की है। उनकी 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के जुहू और पुणे की संपत्ति है। जुहू स्थित एक आवासीय फ्लैट शिल्पा शेट्टी के नाम पर है जबकि पुणे स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर राज

ईडी ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है। जब्त की गई संपत्ति में जुहू में स्थित एक बंगला है और पुणे में मौजूद एक बंगला भी शामिल हैं। इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ शेयर भी जब्त किए गए हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उनको 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने उस मामले में निजी मुचलके पर जमानत दी थी। उनके खिलाफ एक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण करने के आरोप लगे थे जबकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

शिल्पा शेट्टी

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...