जेएमएम नेता नजरूल इस्लाम के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेएमएम नेता नजरूल इस्लाम की ओर से हाल में दी गई धमकी को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। इस बारे में केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत कर जेएमएम नेता पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जेएमएम नेता के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग से स्वत: संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

जेएमएम नेता नजरूल इस्लाम :

भाजपा ने इंडी गठबंधन पर अपशब्द और धमकी देने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि जेएमएम नेता ने हाल ही में खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी थी। उन्होंने आगे कहा कि नजरूल इस्लाम ने पीएम मोदी लेकर बेहद ही असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता को जनता द्वारा चुना गया है। ऐसा बयान देकर उन्होंने जनता के ही ताकत को चुनौती दी है जो चुनाव में अपना नेता चुनती है। झामुमो नेता के बयान से साफ हो गया है कि इंडी गठबंधन की मानसिकता क्या है।

Also Read : सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल दिया

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...