Advertisment

मीसा ने NDA पर किया हमला, कहा ‘सम्राट चौधरी को नहीं है पारिवारिक मर्यादा की समझ, इस बार बदलाव तय है’

NDA

पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन राजद सुप्रीमो की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने कहा कि आज मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में हो रहा है। हमें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मैं धरातल पर बात कर रही हूं क्योकि हमने मुद्दों को रखा है लोगों के बीच और इसलिए हमारे समर्थन में मतदान हो रहा है। एनडीए के 400 सीटों पर जीत के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि वे किस आधार पर कह रहे हैं ये मुझे नहीं पता। जनता में ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है।

प्रधानमंत्री बार बार बिहार आ रहे हैं लेकिन एक भी बार उन्होंने महंगाई, रोजगार, पलायन पर चर्चा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पुराने जो वादे किये उसकी कोई चर्चा नहीं कर रहे। वे एक बार फिर से मौका तो मांग रहे हैं लेकिन अगले पांच वर्षों में करेंगे क्या इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। वहीं मीसा भारती ने चिराग पासवान की मां को तेजस्वी की सभा में गाली दिए जाने के मामले में मीसा भारती ने कहा कि एक मीडिया इस बात को चला रही है। हमलोग भी सभाओं में जाते हैं। एक कोई आदमी इस तरह का हरकत करता है।

अगर कोई फुटेज है तो सबसे पहले उस व्यक्ति से पूछा जाना चाहिए कि आखिर वह किस पार्टी से है, ऐसा क्यों किया। हमें इस बात से तकलीफ हुई है। उनके साथ हमारा पारिवारिक रिश्ता है। ऐसा नहीं होना चाहिए एक नेता के साथ या किसी आम लोगों के साथ भी। लेकिन इस पर जांच होनी चाहिए कि वह कौन है और किस दल का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी अपनी सभाओं में कुछ बोलते हैं मीडिया उसे क्यों नहीं दिखाती है। सम्राट चौधरी ने एक पिता पुत्री के रिश्ते पर बोले उस पर किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की। उनसे तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए था।

सम्राट चौधरी एक ऐसा उप मुख्यमंत्री हैं जिन्हे न संस्कार है न पारिवारिक रिश्तों की समझ। एनडीए के नेताओं ने बिहार में कुछ नहीं किया। 40 में से 39 सीट जीत लिया लेकिन फिर भी बिहार को कुछ नहीं मिला। गुजरात में मात्र 26 सांसद है भाजपा का फिर भी वहां कई फैक्ट्री स्थापित किये गए लेकिन बिहार के किसी सांसद ने बिहार के लिए एक भी फैक्ट्री की मांग नहीं की। मीसा भारती ने कहा कि इस बार जनता का मूड है, और बदलाव होगा

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CHIRAG ने कहा ‘सभी सीटों पर मार्जिन की लड़ाई, जीतेगा NDA ही’, तेजस्वी को लेकर कहा…

NDA

NDA
NDA

मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा- प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के...

पटना : प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में बाघों की अहम भूमिका है। बाघों का संरक्षण सिर्फ एक वन्यजीव को सुरक्षित...

Shravani Mela 2026: मुख्यमंत्री की निगरानी में शुरू हुआ श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित डुम्मा एंट्री गेट पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना, नारियल फोड़ने, रिबन काटने और औपचारिक दीप प्रज्वलन के...

अमर्यादित आचरण के आरोप में नरकटियागंज के शिक्षिका व शिक्षक निलंबित

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी ने अमर्यादित...