अब शराब भी बिकने लगी ऑनलाइन, विभिन्न ब्रांड के साथ……

धनबादः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धनबाद पुलिस की चुस्ती का असर दिखने लगा है। ताजा घटनाक्रम में गोविंदपुर थाने की बताई जा रही है जहां पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बागसुमा इलाके के दो लाइन होटलों में छापेमारी की जहां से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब एवं बियर की कुल 98 बोतल जब्त की है।

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा एक स्कूटी भी जब्त हुई है जिसमें शराब छुपा कर रखी गई थी। मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

Elite institute 6 22Scope News

ये भी पढ़ें- कितना प्रभाव डालेंगे इन तीन लोकसभा सीटों पर ये त्रिमूर्ति…….. 

इसी क्रम में स्कूटी के माध्यम से ऑनलाइन शराब की डिलीवरी करने वाले एक शख्स के साथ-साथ दो ढाबे वालों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी अवैध तरीके से अपनी दुकानों में शराब बेचने में लिप्त थे। उन्होंने अनुज्ञप्तिधारी सरकारी दुकान के कर्मचारियों को भी एक व्यक्ति को साढ़े चार लीटर से अधिक शराब नहीं देने का निर्देश दिया है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...