Advertisement
Advertisement

बालीडीह में हिंदुस्तान केमिकल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर एल्मुनियम कॉइल को किया बरामद

बोकारो : ललपनिया के तिलैया गांव में बने सब स्टेशन में लोगों को बंधक बनाकर की गई डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ललपनिया पुलिस ने धनबाद और बोकारो के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 3 लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने बोकारो में सोमवार की सुबह बालीडीह में हिंदुस्तान केमिकल में छापेमारी की. छापेमारी करते हुए पुलिस ने वहां से एल्मुनियम कॉइल को बरामद किया. पुलिस ने हिंदुस्तान केमिकल से एक व्यक्ति को भी अपने साथ लेकर गई है.

बता दें कि 22 सितंबर की रात को ललपनिया के तिलैया गांव में बने सब स्टेशन में चोरों ने मजदूरों को बंधक बनाया. उसके बाद चोरों ने गैस कटर मशीन से 315 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर से कॉइल काटकर निकाल लिया. जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है.

रिपोर्ट : चुमन

संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मियों ने हिंदुस्तान उर्वरक के गेट को किया जाम

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...