Advertisement
Advertisement

कटिहार में साढ़े 52 लाख रूपये के साथ एक हिरासत में, चुनाव में खर्च किये जाने की आशंका

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां रेल पुलिस ने एक रेलयात्री को भारी मात्रा में कॅश के साथ हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति का मोबाइल जांच में एक प्रत्याशी से बातचीत का भी प्रमाण मिला है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है और सड़क पर जांच के साथ ही ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चला रही है।

जांच के दौरान रेलवे पुलिस ने अवध आसाम एक्सप्रेस के ऐसी 2 से एक यात्री को 52 लाख 48 हजार रूपये के साथ हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने रूपये संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया है। बताया जा रहा है कि यात्री के पास से कुछ नेपाली करेंसी भी बरामद हुआ है।

मामले में रेल एसपी संजय भारती ने बताया कि जांच के दौरान अवध असम एक्सप्रेस के ऐसी 2 बोगी से अनिल कुमार नमक एक यात्री को पकड़ा है जिसके पास से पुलिस को करीब साढ़े 52 लाख रूपये बरामद हुआ है। उन्होंने संभावना जताया है कि उक्त व्यक्ति रूपये किसी प्रत्याशी तक पहुंचाने जा रहा था। वहीं मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है।

हिरासत में लिए गए यात्री अनिल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में कांट्रेक्टर है और वह बहुत ही अधिक कर्ज में है। उसने अपने एक मित्र से उक्त राशि कर्ज लिया था और दिल्ली में अपना कर्ज चुकाने जा रहा था। चुनाव के दौरान इतनी बड़ी राशि लेकर सफर करने के मामले में उसने बताया कि वह इस बात के लिए तैयार नहीं था लेकिन कुछ स्थिति ऐसी बनी की मजबूरन उसे इतनी बड़ी राशि के साथ सफर करना पड़ा। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- BHAGALPUR में राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारी सरकार आ रही है और हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

52

52
52
52

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...