
Desk. बड़ी खबर सियासत से है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे टीएमसी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, टीएमसी केंद्र की मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है और उनके प्रमुखों को बदलने की मांग कर रही है।
जांच एजेंसियों के खिलाफ टीएमसी का धरना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई, आईटी, एनआईए और ईडी के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग की फुल बेंच से मुलाकात की। इसके बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर टीएमसी क सांसद धरने पर बैठ गये। अब पुलिस ने इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।




