Advertisment

कटिहार पुलिस ने एक साथ 17 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजे गये जेल…

कटिहार: कटिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कोढ़ा गैंग के 17 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि कटिहार के कोढ़ा गैंग का खौफ न सिर्फ कटिहार बल्कि दूसरे जिले और राज्यों में भी है। ये लोग दूसरे राज्यों में जा कर भी लोगों के साथ लूटपाट करते हैं और आतंक फैलाते हैं।

यह भी पढ़ें – BJP नेता ने लोगों की सुनीं समस्याएं, निवारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार की छवि सुधारने की पहल करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के जुरबगंज से कुल 31 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों की छानबीन के बाद 14 लोगों को छोड़ दिया गया जबकि 17 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अपराधी कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लुटी गई मोटरसाइकिल, चेन समेत कई अन्य कीमती सामान भी बरामद की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किये सारे कार्यक्रम

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Gumla Inter State Chor Gang: गुमला में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का...

Gumla Inter State Chor Gang: पुलिस ने चोरों के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना...