Lok Sabha Election: इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले- ‘इनकी नजर अब माताओं-बहनों के मंगलसूत्र पर है’

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया।’

इंडिया गठबंधन पर बरसे पीएम मोद

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अब INDI गठबंधन की नजर कानून बदलकर, हमारी माताओं-बहनों की संपत्ति छीनने पर है। इनकी नजर अब उनके मंगलसूत्र पर है। ये माओवादी और कम्युनिस्टों की सोच है, ऐसा करके वो कितने ही देशों को पहले बर्बाद कर चुके हैं। अब यही नीति, कांग्रेस और INDI अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं।’

bhawna 10 22Scope News

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है। अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...