सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में आज हीट वेव का अलर्ट, 43 तक पहुंचेगा पारा

284
सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा तपिश की स्थिति बनने का अंदेशा है।
File photo
Advertisment

रांची : सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार को हीट वेव की स्थिति बनने का अंदेशा है। बुधवार को पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा तपिश की स्थिति इन्हीं इलाकों में रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसांवा में बुधवार और गुरूवार को कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति  के लिए विभाग ने सतर्कता संदेश जारी करते हुए चिलचिलाती धूप में न निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर छाता, तौलिया आदि से  शरीर को ऊपरी हिस्से से शरीर का बचाव करते हुए दिन के समय बाहर निकलने की सलाह दी है।

Advertisment

सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को तपिश के चलते दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अंदेशा है। इसके चलते यहां दिन में पारा के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने इसके चलते हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, हजारीबाग में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, पलामू में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, लोहरदगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गढ़वा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, चतरा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 25, कोडरमा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25,  देवघर मे अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 41 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, गिरिडिह में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 22, सरायकेला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 43 और न्यूनतम 24 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Advertisement