Advertisment

झारखंड-बिहार में अगले हफ्ते हीट वेव

रांची: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के 11 राज्यों में हीटवेव एक हफ्ते आगे खिसक गया है। देश के जिन 11 राज्यों में मौसम में बदलावा देखा जा रहा है उन में झारखंड-बिहार भी सामिल है।

गौर करने वाली बात यह है कि ऐसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आमतौर पर सर्दियों के मौसम में आते हैं और पहाड़ों पर बर्फबारी से लेकर मैदानों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट लाकर सर्दी बढ़ाते हैं।

गर्मियों के दौरान स्थानीय मौसमी बदलावों के चलते अक्सर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, ओलावृष्टि व बारिश होती है, लेकिन बड़े इलाकों में बारिश का व्यापक माहौल बहुत कम बनता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम की यह मेहरबानी सोमवार तक ही रहने वाली है। मंगलवार से एक बार फिर तापमान सामान्य की ओर बढ़ने लगेगा।

हालांकि तापमान में अगले एक हफ्ते तक इतना इजाफा नहीं हो सकेगा कि देश के बड़े हिस्से में हीट वेव के हालात पैदा हों।

केवल ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले हफ्ते हीट वेव की स्थितियां बन सकती हैं।

 

 

 

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...