पटना : महागठबंधन में मचे घमासान पर हम प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने कहा कि आजकल कांग्रेस को अपमानित करना ट्रेंड हो चला है. और ये कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी जब महागठबंधन में हमलोग खुद थे और हमने देखा है कि किस तरह से राजद के नेता अपने सहयोगी दलों को अपमानित करते हैं. अब तो कांग्रेस की औकात बता दी गई है. उनको बता दिया गया है कि हम जो चाहेंगे वो करेंगे. राजद ने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि जिनको गठबंधन में रहना है रहें, जिनको नहीं रहना है वो गठबंधन छोड़ दें.
हम प्रवक्ता ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को तय करना है कि वे अपमान का घूंट पीकर राजद का पिछलग्गू बने रहेंगे या गठबंधन से आजाद होकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.
राजद पर निशाना साधते हुए हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जो तेजस्वी यादव अपने भाई के नहीं हुए वो अन्य पार्टियों के क्या होंगे. राजद ने जनता को बता दिया है कि विपक्ष में रहकर अपने सहयोगी पार्टियों के साथ कैसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं. अगर सत्ता में बैठेंगे तो बिहार की जनता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे. बिहार की जनता ने निर्णय ले लिया है इसे सत्ता से बाहर रखना है. इसलिए अब निर्णय कांग्रेस पार्टी को लेनी है. वर्तमान परिपेक्ष में कांग्रेस पार्टी को निर्णय लेना है कि वे अपमानित होकर गठबंधन में रहेंगे या स्वतंत्र होकर चुनाव लड़ेंगे.
क्षेत्र में विकास की सौगात, विधायक ने पथ और पुलिया का किया शिलान्यास

















