रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने व क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाई रोक

डिजीटल डेस्क : रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग चैनल के जरिए नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। इसे बैंकिंग क्षेत्र के नियामक भारतीय रिजर्व बैंक की कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। रिजर्व बैंक ने अपने निर्देश में कहा है कि वह अपने मौजूदा ग्राहकों जिसमें क्रेडिट कार्ड के ग्राहक भी शामिल हैं, को सेवाएं देना जारी रख सकता है।

रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर सूचना सुरक्षा प्रशासन में मिली खामी पर की कार्रवाई

रिजर्व बैंक के कोटक महिंद्रा बैंक पर की गई इस कार्रवाई के संबंध में बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन और सूचना सुरक्षा प्रशासन में खामियां मिलने के बाद ने यह कार्रवाई की गई है। रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा है कि यह कार्रवाई वर्ष 2022 और 2023 के दौरान नियामक की ओर से बैंक के आईटी परीक्षण में पाई खामियों के आधार पर की गई हैं। बैंक परीक्षण के बाद उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं व्यापक और समयबद्ध तरीके से दूर करने में विफल रहा है।

रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक में डेटा सुरक्षा व डेटा लीक रोकने की रणनीति में पाई कमी

रिजर्व बैंक इस कार्रवाई के संबंध में जारी अपने बयान में कहा है कि बैंक के आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन, पैच एंड चेंज मैनेजमेंट, यूजर एक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सुरक्षा व डेटा लीक रोकने की रणनीति में कमी दिखी है। बैंक की बिजनेस निरंतरता और डिजास्टर रिकवरी के लिए सख्ती व ड्रिल जैसे क्षेत्रों में भी गंभीर खामियां और अनुपालन में कमी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा, “लगातार दो वर्षों तक बैंक के आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा प्रशासन में कमी का आकलन किया गया। इसके बाद निष्कर्ष निकाला गया कि यह नियामकीय दिशानिर्देशों के तहत जरूरी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है।”

रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा को मौजूदा ग्राहकों को पहले की तरह सेवाएं देने की राहत दी

रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा पर कार्रवाई के बाद उपजे सवालों का स्पष्ट जवाब दिया है ताकि ग्राहक और कार्रवाई के जद में आए बैंक की सामान्य बैंकिंग गतिविधि प्रभावित न हो। बयान में केंद्रीय बैंक की ओर से कहा गया है कि बैंक अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं सहित अपने मौजूदा ग्राहकों को पहले की तरह सेवाएं प्रदान करना जारी रख सकेगा। बता दें कि देश में बड़ी संख्या में लोग कोटक महिंद्रा बैंक की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठा कि रिजर्व बैंक की हालिया कार्रवाई से उनपर क्या असर पड़ेगा?

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...