गोपालगंज: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जिले के सिंधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर में तेज रफ्तार कार और बाईक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई.
घटना सिंधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एनएच 27 की है जहां गोपालगंज की ओर से आ रही कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिसमे बाईक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में दोनो की मौत हो गई. मृतकों में प्रभुनाथ सिंह और रंजीत मिश्रा है जो सिधवलिया थाना के रामपुर गांव के निवासी थे. सुबह बरौली जाने के लिए बाईक से निकले थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी.
मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद दौनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद सिधवलिया पुलिस घटनास्थल पहुंचकर कार को जब्त कर लिया. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
रिपोर्ट-आशुतोष




