विवाहिता को जान से मारने का प्रयास में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) : पति गिरफ्तार – नरकटियागंज शिकारपुर थाना के केसरिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को जान से मारने के प्रयास में पुलिस ने आरोपी पति केसरिया गांव निवासी संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मामले में विवाहिता सुमन देवी ने शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पति संतोष यादव, ससुर कृष्णा यादव और सास निशु देवी समेत अन्य को आरोपित किया गया है।

आरोप लगाया है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व संतोष यादव से हुई थी। उसके दांपत्य जीवन में एक दो वर्ष का बच्चा भी है। उसके ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपए, गाड़ी और एक भैंस को लेकर उस पर दबाव बनाने लगे। विरोध पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 23 अप्रैल को उसके पति समेत अन्य ससुराल के लोग उसके कमरे में आए और गाली देते हुए पीटने लगे। उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

जब उसका भाई पहुंचा तब ससुराल वालों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। गांव वालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

पति गिरफ्तारपति गिरफ्तार पति गिरफ्तार

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...