Advertisment

सुशांतो सेनगुप्ता का मनाया गया 20वां शहादत दिवस, पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

निरसाः विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के पति सुशांतो सेनगुप्ता का 20 वां शहादत दिवस मनाया गया. विधायक पूरे परिवार के साथ सुशांतो सेनगुप्ता के शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर किया. अपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि उनकी हत्या आज से 20 साल पहले सुनियोजित तरीके से धनबाद से घर लौटने के क्रम में रामकनाली में हुई थी. उनके साथ उनके छोटे भाई संजय सेनगुप्ता और डीडी पाल को भी दरिंदों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

उस समय सत्ता में काबिज नेताओं को जब यह महसूस होने लगा कि अगर सुशांतो सेनगुप्ता जिंदा रहा तो उनलोगों का नामोनिशान खत्म हो जाएगा. सत्ता के भय से उनलोगों ने मेरे पति की हत्या करवा दी. परंतु होनी को कौन टाल सकता है. निरसा विधानसभा की जनता ने उनके स्थान पर मुझे चुनकर शहीद सुशांतो सेनगुप्ता को सच्ची श्रद्धांजलि दी. मैं तथा मेरे परिवार के लोग निरसा की जनता का यह ऋण कभी चुका नहीं पाएंगे.

सीबीआई जांच में यह साबित हुआ कि सुशांतो की हत्या मासस के द्वारा करवाई गयी थी. मासस का हाथ खून से रंगा हुआ है, इसलिए मैं जनता से यह आग्रह करना चाहूंगी कि ऐसे हत्यारे मासस पार्टी के नेता का विरोध करें.

रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...