Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में लाखों की चोरी, 20 लाख के गहने और 50 हजार नकद ले गए चोर

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर के कई तालों को तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए और फरार हो गए। घटना के समय रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ बिहार के गोपालगंज में पूजा समारोह में शामिल होने गए थे। बंद घर को देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

सुबह घर पहुंची महिला ने देखा टूटा ताला

जानकारी के अनुसार, घर की देखभाल के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह जब वह आवास पर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद महिला ने सुधीर कुमार प्रसाद को घटना की सूचना दी। गृहस्वामी ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर पहुंचने को कहा। दोपहर में रिश्तेदार आवास पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती सामान गायब मिले।

तीन ताले तोड़कर घर में घुसे चोर

रेलवे कर्मचारी के रिश्तेदारों के अनुसार, चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे तीन तालों समेत घर के अन्य तालों को भी तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी और दूसरे स्थानों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। परिजनों के मुताबिक चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जबकि 50 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए।

छोटे भाई की शादी के लिए खरीदे गए सामान भी चोरी

पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बताया कि घर में छोटे भाई की शादी के लिए खरीदे गए आभूषण, बर्तन और कपड़े भी रखे हुए थे। चोर इन सामानों को भी अपने साथ ले गए। परिवार के लोग पूजा समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया।

पुलिस को दी गई चोरी की सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने धनसार पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बंद आवास में चोरी की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल चोरी गए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है। घर में लगे ताले तोड़कर चोरी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की मांग के बीच अनूप सिंह-ढुलू महतो आमने-सामने

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...