Lok Sabha Election: इंडिया गठबंधन ने बनाया ये प्लान! पीएम मोदी का जोरदार प्रहार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन वालों का नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस के शहजादे की x-ray मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी।

इंडिया गठबंधन पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कह, ‘अब कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों का नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि आपकी सबकी संपत्ति की जांच होगी। कांग्रेस के शहजादे की x-ray मशीन अब बहनों-बेटियों की अलमारी में और लॉकर में पहुंचेगी। आपने थोड़ा बहुत जेवर-गहने जो रखे होंगे, ये सपा-कांग्रेस की सरकार आई, तो उसपर डाका डालेगी, कब्जा करेगी। ये उनके बड़े बड़े दिग्गज और खुद शहजादे कह रहे हैं।

Cesto mart add 26 22Scope News

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की बढ़ती हुई शक्ति कुछ ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। दुनिया भर में जो हथियारों के दलाल हैं, जो पुरानी सरकारों में घूस देकर अपना काम करा लेने में एक्सपर्ट हो गए थे, ऐसे सारे लोग अब बौखला गए हैं। वो नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वो मोदी के विरुद्ध एकजुट हो गए हैं।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गयी है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...