MADHEPURA में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, अधिकारियों ने कहा…

मधेपुरा: मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी सह जिला जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित की गई। कार्यक्रम मधेपुरा के एक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिभावकों से जिला प्रशासन ने मत प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा को अछुण्ण रखने के लिए लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। इस दौरान अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि विगत लोकसभा चुनाव के दौरान मत प्रतिशत कम होने की वजह से इस लोकसभा चुनाव में जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों में लगातार समावेशी स्वीप कार्यक्रम आयोजित की जा रही है ताकि मत प्रतिशत में वृद्धि हो सके।

मौके पर मधेपुरा के नोडल पदाधिकारी जनसंपर्क पदाधिकारी निकिता कुमारी ने बताया कि आज केशव कन्या उच्च विद्यालय में सभी अभिभावक को मत प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्से लेने हेतु समावेशी स्वीप कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाई गई, ताकि जिस बूथ पर मत प्रतिशत कम है उसे बढ़ाया जा सके। हालांकि डीएम विजय प्रकाश मीणा के निर्देशन में जिले के अलग अलग जगहों पर भी जिला प्रशासन की टीम के द्वारा जन जागरूकता अभियान एक मुहिम के तरह चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मत प्रतिषद बढ़ सके और मधेपुरा का नाम रोशन हो सके।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश करेंगे पंचायत अध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक, चुनाव तैयारी की करेंगे समीक्षा

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...