Advertisement
Advertisement

जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, भागीदारी बढ़ा कर ही लोकतंत्र मजबूत हो सकता है

बेतिया : बेतिया जिला स्वीप कोषांग ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ कार्यक्रम द्वारा आज रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय कैंपस में ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ कार्यक्रम द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें संकल्प दिलाया गया।

Goal 7 22Scope News

युवा मतदाताओं ने कहा मतदान मेरा अधिकार है, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें 

छात्र-छात्राओं ने कहा कि मेरा वोट-मेरा अधिकार तो है ही साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए हरेक नागरिक की जिम्मेदारी भी है कि वें मतदान अवश्य करें। वही फर्स्ट टाइम वोटरों ने कहा कि हमलोग काफी उत्सुक है और प्रसन्न है कि जीवन में पहली बार मतदान करने वाले हैं। मतदान के बाद उंगली पर लगे मतदान के खूबसूरत निशान के साथ हम खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे और शान से कहेंगे, हमने भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया है। आप सभी मतदाता भी अवश्य मतदान करें।

युवा होंगे जागरूक तभी अभियान को मिलेगी सफलता 

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा की जागरूकता कार्यक्रम से युवा वोटर प्रेरित होंगे और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक बनायेंगें। महाविद्यालय स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा। इस अवसर पर सदस्या, जिला स्वीप कोषांग ने कहा कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हो। इसके लिए विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। युवा वोटरों को मतदान की महत्ता बताकर, मतदान के लिए जागरूक बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या , आपसी विवाद है घटना की वजह, जांच में जुटी पुलिस

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...