गोविंदपुर के Crescent International School में रेट्रो डे का हुआ आयोजन

Dhanbad- धनबाद के गोविंदपुर स्थित क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल (Crescent International School) में रेट्रो डे का आयोजन किया गया, जहां स्कूली बच्चों को 70 के दशक वाली भारतीय पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ उस समय के सामाजिक परिवेश से अवगत कराया गया।

दरसाल आज के आधुनिक युग में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि शाम को लोग परिवार के साथ एकत्रित तो होते हैं लेकिन उन्हें एक दूसरे से बात करने का मौका नहीं मिलता क्योंकि सबके हाथ में एक-एक मोबाइल आ गया है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और अपनों के लिए उनके पास समय नहीं होता है।

लेकिन, 70-80 के दशक में ऐसी स्थितियां नहीं थी। उस वक्त परिवार में लोग जब आपस में बैठते थे तो आपस में बातचीत होती थी, सुख-दुख साझा करते थे और पारिवारिक समस्याओं पर मिलजुल कर फैसला लिया करते थे। बच्चों को इस युग के सुकून भरे पल और आज के कोलाहल भरी जिंदगी से अवगत कराते हुए उन्हें मोबाइल लैपटॉप आदि गैजेट से दूरी बनाने की भी सुझाव दी गई।

ूूू 22Scope News

मौके पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सह प्राचार्या विजेता दास ने बताया कि क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल परिवार अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। यहां बच्चों को न सिर्फ किताबी ज्ञान बल्कि व्यावहारिक और सामाजिक और नैतिक शिक्षा भी दी जाती है ताकि बच्चे भविष्य में अपने कैरियर की बुलंदियों को छूने के साथ एक बेहतर नागरिक बन सकें।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...