वेतन और प्रोत्साहन राशि की मांग,215आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी एमजीएम अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है . आउटसोर्स कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान एमजीएम अस्पताल में जान जोखिम में डालकर परिवार की बिना चिंता किए जनता की सेवा की है.लेकिन सरकार ने प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध नहीं कराया. जिसके विरोध में 215 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार से अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दिया है .

उड़ान आउटसोर्स कर्मचारी अमिता सारणी किशोरिया ने बताया की प्रोत्साहन राशि और वेतन के लिए सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी आउट सोर्स कर्मचारियों का स्थिति दयनीय हो गया है. उन्होंने बताया सामने दुर्गा पूजा है लेकिन अब तक ठेकेदार के द्वारा किसी का वेतन भुगतान नहीं किया गया. दो माह का वेतन और प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर 215 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर है. जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

उन्होंने बताया हड़ताल के दौरान अधीक्षक अरुण कुमार सिंह आश्वासन दिया एक माह का वेतन अभी दिया जाएगा. उन्होंने बताया जब तक 2 माह का वेतन और प्रोत्साहन राशि नहीं मिलेगा फिलहाल हड़ताल जारी रहेगा.

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...